scriptgadar 2 box office collection day 53 monday sunny deol movie collectio | Gadar 2 Box Office Collection: सनी की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 53वें दिन 'गदर 2' ने काटा गदर | Patrika News

Gadar 2 Box Office Collection: सनी की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 53वें दिन 'गदर 2' ने काटा गदर

locationमुंबईPublished: Oct 03, 2023 09:38:02 am

Submitted by:

Priyanka Dagar

Gadar 2 Box Office Collection Day 53: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ एक महीने बाद भी जवान, फुकरे 3 को जबरदस्त टक्कर दे रही है।

gadar 2 box office collection day 53 sunny deol movie collection colossal
सनी देओल की गदर 2 रिलीज के 53 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर रही है
Box Office Collection: 2 अक्टूबर यानी गदर 2 (Gadar 2) की रिलीज के 53वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से टिकी हुई है। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म का क्रेज दर्शकों में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। छुट्टी हो या वीकेंड पर परिवार के साथ जाना गदर 2 लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो रहा है। सितंबर महीने में भी कितनी फिल्में रिलीज हुई पर गदर 2 की आंधी के आगे फिकी पड़ गई हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस तरह से फिल्म ने हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म की लिस्ट में भी अपना नाम शामिल कर लिया है। Sacnilk ने 2 अक्टूबर यानी सोमवार के दिन ट्रेड के हिसाब से फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा जारी किया है। मंडे को ‘गदर 2’ की कमाई का अर्ली ट्रेड भी आ चुका है फिल्म ने गजब का कलेक्शन किया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.