scriptसनी देओल की ‘घायल वन्स अगेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज | 'Ghayal Once Again' first look trailer realesed | Patrika News

सनी देओल की ‘घायल वन्स अगेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Published: Dec 17, 2015 11:51:00 pm

सनी की फिल्म घायल का सीक्वल (घायल वन्स अगेन) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सनी देओल गंजे नजर आ रहे है।

Sunny Deol in ghayal once again

Sunny Deol in ghayal once again

नई दिल्ली। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सनी देओल एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। सनी की फिल्म घायल का सीक्वल (घायल वन्स अगेन) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सनी देओल गंजे नजर आ रहे है। इस फिल्म को सनी के पिता धर्मेन्द्र ने प्रड्यूस किया है।

घायल वन्स अगेन मेेंं सनी देओल के अलावा सोहा अली खान, ओम पुरी, शिवम पाटिल मुख्य भूमिका नजर आएंगे। फिल्म अगले माह 15 जनवरी को रिलीज होगी। सनी ने ट्वीट करके लिखा है कि, देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ चार मासूम बच्चे। उनके बीच केवल एक व्यक्ति खड़ा है। अब यह तो वक्त ही बताया गया कि सनी देओल अपनी इस नई फिल्म से दर्शकों दिल जीतने में कितने कामयाब रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो