scriptइस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गोविंदा, हो जाती दोनों की शादी लेकिन इस वजह ने कर दिया मजबूर.. | govinda want to marry neelam love story breakup | Patrika News

इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गोविंदा, हो जाती दोनों की शादी लेकिन इस वजह ने कर दिया मजबूर..

locationमुंबईPublished: Jan 25, 2023 12:17:10 pm

Submitted by:

Riya Jain

गोविंदा ( Govinda ) और नीलम ( Neelam ) सदाबहार जोड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

govinda-1200.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री में गोविंदा ( Govinda ) और नीलम ( Neelam ) सदाबहार जोड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बताया जाता है कि गोविंदा और नीलम एक दूसरे से बेशुमार मोहब्बत करते थे। एक्टर का दिल नीलम के लिए धड़कता था। उन्होंने पहली बार नीलम को फिल्ममेकर प्राणलाल मेहता के ऑफिस में देखा था और वहीं वे एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे। दोनों ने साल 1986 में आई ‘इलजाम’में पहली बार साथ काम किया था। स्टार्स ने कुल 14 फिल्म एक साथ कीं। लेकिन दोनों कभी एक नहीं हो पाए।

mqdefault.jpg

दरअसल, नीलम से पहले गोविंदा की लाइफ में सुनीता आहूजा की एंट्री हो चुकी थी। सुनीता उनकी मंगेतर थीं। वह चर्चित डायरेक्टर आनंद सिंह की साली थीं। लेकिन नीलम के आने के बाद गोविंदा उन्हें अपना दिल दे बैठे थे।

 

govinda_neelam_stardust.jpg

वह सुनीता से शादी नहीं करना चाहते थे। कई बार गोविंदा सुनीता से नीलम को लेकर झगड़ा करते। लेकिन यह बात गोविंदा की मां को सहन नहीं हुई। उन्होंने बेटे को सुनीता से शादी करने का हुकुम सुना दिया। इसके बाद वह पीछे नहीं हटे। इसलिए उन्होंने तुरंत नीलम से अपने सभी रिश्ते तोड़ दिए।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो