GQ 100 Best Dressed 2018 में शनिवार रात को बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। लेकिन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पर सबकी निगाहें टिकी थी।
दीपिका इस इवेंट के दौरान ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। वही अभिनेता ऋतिक रोशन ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि हाल में दीपिका का कांस लुक भी काफी वायरल हुआ था।
अभिनेत्री ऋचा चड्डा भी अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के साथ यहां पहुंची। अली ने ब्लैक सूट पहना था। वहीं ऋचा पिंक कलर की ड्रेस में नजर आई।
अभिनेत्री सैयामी खेर ने इवेंट में ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में एंट्री मारी।
अभिनेता अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्द्धन के साथ इवेंट में आए। दोनों कैमरे के सामने साथ में पोज देते नजर आए। इस दौरान हर्षवर्द्धन यहां अपनी आगामी फिल्म के किरदार 'भावेश जोशी' के लुक में दिखे। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।