scriptदेश ही नहीं विदेश में भी चलेगा रणवीर-आलिया का जादू, रिलीज से पहले ही ‘गली बॉय’ को मिली ये बड़ी कामयाबी | Gully boy to premiere at Berlin International Film Festival | Patrika News

देश ही नहीं विदेश में भी चलेगा रणवीर-आलिया का जादू, रिलीज से पहले ही ‘गली बॉय’ को मिली ये बड़ी कामयाबी

locationमुंबईPublished: Dec 14, 2018 03:01:37 pm

Submitted by:

Amit Singh

रणवीर इसके अलावा रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान हैं।

gully boy

gully boy

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन अभिनीत जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ का 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। एक बयान के माध्यम से हाल ही में प्रतियोगिता और समारोह के बर्लिनेल स्पेशल के लिए पहली नौ फिल्मों की घोषणा की गई। ‘गली बॉय’ 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। यह रैपर डिवाइन के जीवन से प्रेरित है।

Gully boy

रणवीर इस खबरों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बेहद खुश हूं!!! ‘गली बॉय’ बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव की विशेष स्क्रीनिंग के लिए चुनी गई। वाह!” बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 69वां संस्करण अगले वर्ष 7 से 17 फरवरी तक चलेगा।

 

https://twitter.com/hashtag/GullyBoy?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Gully boy

रणवीर इसके अलावा रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान हैं। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर और गाने को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो