scriptHappy Birthday Farhan Akhtar: असल जिंदगी में भी ’हीरो’ हैं फरहान, जो ठानते हैं करके दिखाते हैं | Happy Birthday Farhan Akhtar, know about his movies and songs | Patrika News

Happy Birthday Farhan Akhtar: असल जिंदगी में भी ’हीरो’ हैं फरहान, जो ठानते हैं करके दिखाते हैं

locationमुंबईPublished: Jan 08, 2021 10:26:12 pm

फरहान अख्तर ( Farhan Akhtar ) 9 जनवरी को मना रहे जन्मदिन
स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर के बेटे हैं फरहान
’दिल चाहता है’ मूवी से किया निर्देशन में डेब्यू

Happy Birthday Farhan Akhtar: असल जिंदगी में भी ’हीरो’ हैं फरहान, जो ठानते हैं करके दिखाते हैं

Happy Birthday Farhan Akhtar: असल जिंदगी में भी ’हीरो’ हैं फरहान, जो ठानते हैं करके दिखाते हैं

मुंबई। निर्देशक, एक्टर, सिंगर, लेखक फरहान अख्तर ( Farhan Akhtar ) जिस भी क्षेत्र में हाथ डालते हैं, वहां सफल होकर निकलते हैं। फरहान स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) और हनी ईरानी ( Honey Irani ) के बेटे हैं। उनकी बहन का नाम जोया अख्तर ( Zoya Akhtar ) है। जब फरहान बहुत छोटे थे, तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया। उनके पिता जावेद ने 1984 में एक्ट्रेस शबाना आजमी से शादी कर ली। उनका जन्मदिन 9 जनवरी ( Farhan Akhtar Birthday ) को आता है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी बहुमुखी प्रतिभा के बारे में।

बॉलीवुड में हो रही इस खूबसूरत लड़की की एंट्री, फोटोज जिसने देखी, देखता ही रह गया

बाॅलीवुड डेब्यू ’दिल चाहता है’ मूवी से

फरहान ने निर्देशक के रूप में अपना बाॅलीवुड डेब्यू ’दिल चाहता है’ मूवी से किया। ये मूवी बेहद सफल रही। इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ ’लक्ष्य’ बनाई। हालांकि ’दिल चाहता है’ जैसी सफलता उन्हें शाहरूख खान के साथ फिल्म ’डाॅन’ से मिली। इसकी सफलता को देखते हुए इसका दूसरा पार्ट भी बनाया गया। ये भी बेहद सक्सेसफुल रहा। ’डाॅन 3’ को लेकर लम्बे समय से चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक फरहान की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

’भाग मिल्खा भाग’ से जीता फैंस का दिल

निर्देशक के रूप में सफल फरहान ने एक्टिंग में भी वैसा ही कमाल कर दिखाया। उन्होंने 2008 में फिल्म ’राॅक आॅन’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद ’लक बाॅय चांस’, कार्तिक काॅलिंग कार्तिक जैसी फिल्में की। 2011 में आई फिल्म ’जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ काफी पाॅपुलर हुई। हालांकि उनकी अगली मूवी ’भाग मिल्खा भाग’ ने जो कमाल किया, वो बेमिसाल था। इसमें उनकी एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।

नए साल के पहले दिन मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की फोटो, जानिए करीना ने क्या कहा

सिंगिंग में कमाया नाम

निर्देशन और एक्टिंग में नाम कमाने के बाद फरहान ने अगला टाॅरगेट सिंगिंग को बनाया। यहां उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रशंसा मिली। पहली बार उनकी आवाज फिल्म ’राॅक आॅन’ में सुनने को मिली। ’जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में उनका गाया ’सेनयोरिटा’ साॅन्ग तो फैंस की जुबान पर आज भी है। फिल्मों, एक्टिंग और गायन के अलावा फरहान सोशल वर्क भी करते हैं।

शिबानी दांडेकर को किया डेट

फरहान के पारिवारिक जीवन की बात करें, तो उनकी पत्नी अधूना के साथ करीब 16 वर्ष तक रहने के बाद तलाक ले लिया। अधूना से उनके दो बेटियां हैं जिनका नाम शाक्य और अकीरा है। अधूना से अलग होने के बाद फरहान ने शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया। फरहान और शिबानी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। कई मौकों पर फरहान के बच्चों के साथ भी शिबानी को देखा जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो