script

नरगिस और सुनील दत्त की शादी के बाद सदमे में चले गए थे राज कपूर, खुद को सिगरेट से जलाने लगे थे एक्टर

Published: Jun 01, 2022 10:43:44 am

Submitted by:

Shweta Bajpai

फिल्मी जगत में वैसे तो कई प्रेम कहानियां हुईं हैं, लेकिन इनमें से कुछ बेहद खास हैं। इनमें से ही एक है सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी। दोनों ने हिंदी सिनेमा में बड़ा मुकाम हासिल किया था।

happy birthday nargis sunil dutt love story breakup with raj kapoor

happy birthday nargis sunil dutt love story breakup with raj kapoor

नरगिस ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। साल 1935 में उनकी पहली फिल्म तलाश-ए-हक थी। नरगिस ने ज्यादातर फिल्में राज कपूर के साथ कीं। एक समय था जब उनका नाम राज कपूर से जोड़ा जाता है। नरगिस और राज कपूर का प्रेम एक तरफा था, दोनों का नाम तो साथ में लिया जाता था, लेकिन रिश्ता शायद सिर्फ नरगिस की तऱफ से निभाया जा रहा था।
आज के दिन ही 1 जून 1929 को नरगिस का जन्म हुआ था। एक समय था जब बॉलीवुड में नरगिस और राज कपूर की जोड़ी हिट हुआ करती थी। सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी लोग दोनों को साथ में खूब पसंद करते थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अंदाज’ के सेट पर हुई थी। उस वक्त तक नरगिस बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री बन चुकी थीं और नरगिस को देखते ही राज कपूर अभिनेत्री पर दिल हार बैठे थे। दूसरी तरफ नरगिस भी राज कपूर को धीरे-धीरे पसंद करने लगी थीं।
happy birthday nargis sunil dutt love story breakup with raj kapoor
नरगिस और राज कपूर का रिश्ता लगभग नौ साल चला था। इन नौ वर्षों में राज कपूर और नरगिस का प्यार इतना बढ़ गया था कि दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन राज कपूर पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने पत्नी कृष्णा से तलाक लेकर नरगिस से शादी करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।
जब राज कपूर ने सुनील दत्त के साथ नरगिस की शादी की खबर सुनी तो वो अपने आप को सिगरेट से जलाते थे, ये देखने के लिए कि कहीं वो सपना तो नहीं देख रहे। नरगिस के जीवनीकार टीजेएस जॉर्ज लिखते हैं, ‘इसके बाद से ही राज कपूर ने बेइंतहा शराब पीनी शुरू कर दी।’
बता दें कि सुनील दत्त और नरगिस ने 1958 में शादी की थी। सुनील और नरगिस के तीन बच्चे हुए, जिसमें संजय दत्त भी हैं। सुनील और नरगिस का साथ 23 साल का रहा लेकिन सच्चा रहा, दोनों ने अपनी जिंदगी एक-दूसरे के लिए जी और लोगों को मिसाल दी कि आखिर अमर प्रेम क्या होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो