बॉलीवुड

Pankaj Tripathi ने 10वीं क्लास में ही चुन ली थी अपनी जीवनसाथी, जानिए उनकी लव स्टोरी के बारे में

अपनी एक्टिंग से पंकज त्रिपाठी लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। पंकज त्रिपाठी को इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में गिना जाता है। अपनी एक्टिंग से वह किसी भी फिल्म को हिट कराने का दम रखते हैं।

Sep 05, 2020 / 04:02 pm

Sunita Adhikari

pankaj tripathi love story

नई दिल्ली: Happy Birthday Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी का आज अपना जन्मदिन मनाते हैं। अपनी एक्टिंग से पंकज त्रिपाठी लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। पंकज त्रिपाठी को इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में गिना जाता है। अपनी एक्टिंग से वह किसी भी फिल्म को हिट कराने का दम रखते हैं। बड़े स्टार होने के बावजूद भी पंकज त्रिपाठी बेहद ही सिंपल जिंदगी जीते हैं। लेकिन उनकी लव स्टोरी उतनी ही एडवांस है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी ने अपनी जीवनसाथी दसवीं क्लास में ही चुन ली थी।
सिंपल एक्टर की मॉडर्न लव स्टोरी

एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उन्हें 10वीं क्लास में जिस लड़की से प्यार हुआ था, उसी वक्त उसी को उन्होंने अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया था। मौका था पंकज त्रिपाठी की बहन के तिलक का। यहां पहली बार उन्होंने पहली बार मृदुला को देखा था। उस वक्त वह छज्जे पर खड़ी थीं और पंकज नीचे थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात आंगन में हुई। इसी मुलाकात के बाद ही पंकज त्रिपाठी ने तय कर लिया था कि वह उन्हीं से शादी करेंगे। मुलाकातों का सिलसिला यूंही चलता रहा और जब पंकज त्रिपाठी पढ़ाई और काम के सिलसिले में बाहर निकले तो मृदुला से उनकी चिट्ठी के जरिए बात होती थी। काफी वक्त दोनों का प्यार का सिलसिला चला और फिर दोनों ने शादी कर ली।
अभिनय के लिए होटल में किया काम

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय की शुरुआत गांव से ही कर दी थी। वह अपने गांव के नाटकों में कई बार लड़की का किरदार निभा चुके हैं। बड़े होने के बाद पंकज त्रिपाठी थियेटर से जुड़े रहने के लिए रात में होटल में भी काम करते थे और सुबह थियेटर करते थे। इस तरह से उन्होंने करीब दो सालों तक काम किया था। एक्टर ने अपना ग्रेजुएशन हिंदी से किया। कॉलेज के दौरान वह राजनीति में भी काफी सक्रिय रहते थे। वह भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी का हिस्सा रहे थे। आंदोलन करने के चलते एक बार पंकज त्रिपाठी को जेल भी जाना पड़ा था। पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय का सफर एनएसडी से शुरू किया था। यहां से पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया।

Home / Entertainment / Bollywood / Pankaj Tripathi ने 10वीं क्लास में ही चुन ली थी अपनी जीवनसाथी, जानिए उनकी लव स्टोरी के बारे में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.