scriptअभिनव बिंद्रा के किरदार में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर, अपने रोल को लेकर कही ये बड़ी बात | harshvardhan kapoor acting in abhinav bindra biopic | Patrika News

अभिनव बिंद्रा के किरदार में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर, अपने रोल को लेकर कही ये बड़ी बात

Published: Sep 04, 2018 01:19:21 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

हर्षवर्धन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिंद्रा की बायोपिक में काम करना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है।

harshvardhan kapoor

harshvardhan kapoor

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे एक्टर हर्षवर्धन कपूर ओलम्पिक पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही बायोपिक में काम कर रहे हैं। अपने रोल को दमदार बनाने के लिए हर्षवर्धन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में काम करने को लेकर हर्ष काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले वह Mirzya और ‘भावेश जोशी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बात की।

harshvardhan kapoor

बिंद्रा का रोल निभाना बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है:
हर्षवर्धन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिंद्रा की बायोपिक में काम करना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। हर्षवर्धन ने कहा, ‘किसी की बायोपिक करने पर उसकी जीवनी के साथ न्याय कर पाना महत्वपूर्ण होता है। यह एक जिम्मेदारी का काम है। जब आप किसी की भूमिका निभा रहे होते हैं तो बहुत कुछ दांव पर लगा होता है क्योंकि वह लोग असल जिंदगी के हीरो होते हैं।’

harshvardhan kapoor

बचपन से लेकर अबतक का सफर:
बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन अभिनव बिंद्रा की बायोपिक करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह शूटिंग से लेकर उनके जीवन के हर पहलूओं पर ध्यान दे रहे हैं। वह अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके बचपन से लेकर उनके अब तक के सफर को दर्शाया जाएगा। हर्षवर्धन को अभिनव बिंद्रा की तरह दिखाने के लिए ढेर सारा प्रोस्थेटिक मेकअप और वीएफएक्स का भी उपयोग किया जाएगा। हर्षवर्धन को फिल्म के लिए पहले वजन कम करना होगा और बाद में उसे बढ़ाना भी होगा। इतना ही नहीं उन्हें वैसा रुप देने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप और वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि हर्षवर्धन, अभिनव बिंद्रा के जुनून और प्रतिबद्धता से काफी प्रभावित हैं। अभिनव ने 2008 में बीजिंग में ओलम्पिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। गौरतलब है कि हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म Mirzya से अपना कॅरियर शुरू किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो