scriptकम स्क्रीन मिलने के बावजूद Hate Story-3 की कमाई ने लगाई आग | 'Hate Story 3' rakes in Rs 9.72 crore at the box office on first day | Patrika News

कम स्क्रीन मिलने के बावजूद Hate Story-3 की कमाई ने लगाई आग

Published: Dec 06, 2015 01:32:00 pm

जरीन खान और डेजी शाह की बोल्ड अवतार वाली फिल्म हेट स्टोरी-3 ने पहले दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 9.72 करोड़ की जोरदार कमाई की है

hate story 3 preview

hate story 3 preview

मुंबई। जरीन खान और डेजी शाह की बोल्ड अवतार वाली फिल्म हेट स्टोरी-3 शुक्रवार 4 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 9.72 करोड़ की जोरदार कमाई की है। 
 
फिल्म की कमाई के बारे में जाने-माने फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि साधारण स्टारकास्ट के बावजूद हेट स्टोरी 3 की शानदार शुरूआत। शुक्रवार- 9.72 करोड़।

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि फिल्म को बनाने में 6.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं इसके अलावा 6.7 करोड़ रुपए इसके प्रमोशन पर खर्च किए गए हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म 13.2 करोड़ में बनी है। इसके अनुसार आर्थिक तरीके से देखा जाए तो यह फिल्म सुपर हिट हो चुकी है।

हालांकि इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग नहीं दी है लेकिन अपने बोल्ड कंटेंट और हॉट सीन्स की वजह से फिल्म को जबर्दस्त ओपनिंग मिली है। इस फिल्म को पूरे देश में कुल 2690 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। जबकि इस फिल्म की पहली फ्रेंचाइजी हेट स्टोरी सिर्फ 1078 स्क्रीन पर वहीं फिल्म की दूसरी फ्रेंचाइजी हेट स्टोरी-2 को 1955 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

बता दें कि हेट स्टोरी-3 में शरमन, डेजी शाह, जरीन खान और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और वीडियो सॉन्ग में दिखाए गए सीन्स में कई बोल्ड सीन दिखाए गए थे जिसके कारण पूरे देश में इसका बज क्रिएट हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो