scriptHBD Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट ने बहन शाहीन को बर्थडे की दी बधाई, और बोलीं… | HBD Alia Bhatt calls sister Shaheen ‘best person ever’ in cutest birthday wish, See here | Patrika News

HBD Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट ने बहन शाहीन को बर्थडे की दी बधाई, और बोलीं…

Published: Nov 28, 2022 05:42:58 pm

HBD Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बहन शाहीन भट्ट को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस आलिया और उनकी बहन शाहीन की इन प्यारी तस्वीरों पर कर रहे हैं प्यारे कमेंट्स।

alia_main.jpg

Alia Bhatt HBD Shaheen Bhatt

HBD Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट इस समय अपने जीवन के सबसे अच्छे दिनों का एंजॉय कर रही हैं। अपनी बेटी ‘राहा’ के साथ मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं Alia Bhatt। आलिया ने जब से अपनी बेटी के नाम को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है तभी से फैंस नन्ही बच्ची के नामकरण के लिए उनको लगातार बधाई दे रहे हैं। इन सबके बीच, आलिया ने आज ही अपनी बहन Shaheen Bhatt को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखकर फैंस आलिया और शाहीन भट्ट की तस्वीरों पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आलिया ने अपनी शादी के एल्बम से कुछ तस्वीरें शेयर की है और उन तस्वीरों को पोस्ट करके कैप्शन दिया है, ‘सबसे अच्छे व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो .. मेरी स्वीटी .. मेरी छोटी तरबूज स्माइली पॉप। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ कि कोई भी प्यारा और मधुर लगने वाला शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। ठीक है अलविदा एक घंटे में आपको फोन करता हूं।’
तस्वीरों में क्या है खास

तस्वीरों में शाहीन और आलिया एक साथ काफी प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों में इन दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार साफ जाहिर हो रहा है। फैंस को आलिया और शाहीन की यह तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। आपको बता दें कि जब शाहीन डिप्रेशन में थीं, तो अपने मानसिक तनाव को दूर करने के लिए आलिया उनके लिए एक बड़ा सहारा बनी थीं। फैंस आलिया भट्ट के इस पोस्ट को आज का उनका बेहद प्यारा पोस्ट मान रहे हैं।

आलिया की पर्सनल लाइफ

आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर से शादी कर ली थी। इसके बाद आलिया और रणबीर ने 27 जून, 2022 को अपने मां-बाप बनने की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ब्रह्मास्त्र सितारों ने 6 नवंबर, 2022 को एक बच्ची का स्वागत अपने घर बड़े ही प्यार से किया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर और आलिया ने शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले अयान मुखर्जी स्टारर ब्रह्मास्त्र में साथ में आए थे। इन दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्सऑफस पर खूब कमाल दिखाया।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1597200753340579841?ref_src=twsrc%5Etfw
आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह निर्देशक करण जौहर की अपकमिंग डायरेक्टोरियल वेंचर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं। आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो