scriptहिमा दास ने जमाया 5वें गोल्ड पर कब्जा, अमिताभ बच्चन ने कहा- आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया | Hima Das Won 5th Gold Medal Bollywood Stars Reaction | Patrika News

हिमा दास ने जमाया 5वें गोल्ड पर कब्जा, अमिताभ बच्चन ने कहा- आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया

locationमुंबईPublished: Jul 21, 2019 03:38:18 pm

Submitted by:

Amit Singh

हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी।

hima das amitabh bachchan

hima das amitabh bachchan

भारत की नई उड़न परी हिमा दास ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हिमा ने चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी। फोटो के साथ हिमा ने लिखा, ‘आज (शनिवार को) चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए रेस का अंत किया। हिमा ने 52.09 सेकेंड का समय निकाला। हिमा का यह इस महीने कुल पांचवां स्वर्ण पदक है।’

 

https://twitter.com/SrBachchan/status/1152811528975818752?ref_src=twsrc%5Etfw

हिमा की इस अचीवमेंट के बाद उन्हें देशभर से बधाईंयां मिल रही हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने हिमा दास को बधाई देते हुए ट्टीट किया, YEEEEAAAHHHHHHHHHH.. BADHAI BADHAI BADHAI .. JAI HIND। हम सबको आप पर गर्व है हिमा दास जी, आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया !!!

 

https://twitter.com/HimaDas8?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं अनिल कपूर ने लिखा, ‘हिमा दास 5 वें गोल्ड जीतने पर बधाई। आपका असम के लिए किया गया काम हम लोगों के लिए प्रेरणा है। एक महान एथलीट जिसके पास सोने का दिल है। आपको और अधिक सफलताओं की दुआ। भारत को आप पर गर्व है।’

 

https://twitter.com/HimaDas8?ref_src=twsrc%5Etfw

तापसी ने लिखा, ‘अब वो अपनी खुद की सोने की खान खोल सकती हैं। वहीं विवेक ओबेरॉय ने लिखा, हिमा दास को लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने की बधाई। वो भी पंद्रह दिन के अंदर। आपने सबको गर्व करने का मौका दिया है। जीतती रहो, चमकती रहो और लोगों को प्रेरणा देती रहो। जय हिंद।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो