फिल्म ‘कर्ज’ साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन डायरेक्टर सतीश कौशिक ने किया था। बता दें कि इस मूवी में हिमेश ने और उर्मिला माथोडकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि उनकी यह मूवी सिनेमाघरों में कुछ ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं कर पाई थी।
डायरेक्टर पूजा भट्ट के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘कजरारे’ साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। यह एक ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म थी। इसमें हिमेश रेशमिया ने मुख्य भूमिका अदा किया था। साथ ही उनके अपोजिट एक्ट्रेस सारा लोरेन को मुख्य किरदार में देखा गया था। गौरतलब है कि हिमेश की एक्टिंग दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाई।
ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म ‘दमादम’ साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन स्वपना बागमारे जोशी ने किया था। इस मूवी में हिमेश ने मुख्य भूमिका निभाया थी। वहीं एक्ट्रेस पुर्बी जोशी उनके अपोजिट नजर आई थीं।