script#Metoo: समर्थन में आईं हिना खान, कही समानता का बात | Hina Khan Twitte on me too and talked about Equality | Patrika News

#Metoo: समर्थन में आईं हिना खान, कही समानता का बात

locationमुंबईPublished: Oct 14, 2018 02:05:43 pm

Submitted by:

Rahul Yadav

इस अभियान की शुरुआत तुनश्री और नाना पाटेकर विवाद से हुई। इसके बाद तो तमाम स्टार्स के नाम सामने आए।

hina khan

hina khan

मीटू अभियान के जरिए बॉलीवुड के कई बड़े खुलासे सामने आए हैं और दिन प्रति दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। कई स्टार्स पीड़िताओं और मीटू कैंपेन के समर्थन आए हैं और वे इस पर अपनी बात भी रख रहे हैं। अब वहीं हिना खान ने भी इस पर ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी है और समानता की बात की है। इस अभियान की शुरुआत तुनश्री और नाना पाटेकर विवाद से हुई। इसके बाद तो तमाम स्टार्स के नाम सामने आए।

https://twitter.com/hashtag/MeToo?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

हिना ट्वीट में लिखा,

हाल ही में हिना खान ने मीटू अभियान पर अपनी बात रखी। हिना ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं उन महिलाओं को सलाम करती हूं जो हमारे समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। जो महिलाएं ‘#MeToo मूवमेंट को आगे बढ़ा रही हैं, मैं उनको पूरा सपोर्ट करती हूं। लेकिन मैं यहां यह भी कहना चाहूंगी कि इसे केवल एक जेंडर तक ही सीमित नहीं रखना है। क्योंकि महिलाएं और पुरुष दोनों समान हैं इसलिए हमें दोनों के लिए ही इस इंडस्ट्री को सेफ बनाना है।’

https://twitter.com/hashtag/MeeToo?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

हिना का दूसरा ट्वीट

वहीं हिना ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘#MeToo मूवमेंट समाज की सोच, विचार और लोगों को बदलने का दम रखता है, इसीलिए हमें इसे केवल एक जेंडर तक नहीं रखना है और न ही इसका मिसयूज करना है। यह केवल मीडिया की अटेंशन पाने के लिए एक सस्ती प्रक्रिया बनकर नहीं रह जानी चाहिए। इस समय में सभी को हमेशा बोलने का अधिकार है।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो