scriptHoli 2023: सितारों ने कुछ इस तरह खेली होली, फोटोज में देखिए बॉलीवुड स्टार्स की मस्ती | Patrika News
बॉलीवुड

Holi 2023: सितारों ने कुछ इस तरह खेली होली, फोटोज में देखिए बॉलीवुड स्टार्स की मस्ती

10 Photos
1 year ago
1/10

होली का फेस्टिवल आ चुका है और कई सेलेब्स ने तो होली खेल भी ली। बॉलीवुड सेलेब्स हर त्योहार को अपने खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। होली का त्योहार मनाने का उनका तरीका भी अलग है। इस रंगों के त्योहार को बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। चलिए फटाफट से नजर डालते हैं बॉलीवुड में खेली गई इस धमाकेदार होली की कुछ झलकियों की।

2/10

करीना कपूर

करीना कपूर ने होली अपने बच्चों के साथ मनाई। उन्होंने बच्चों के साथ कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रिट किया। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ होली सेलिब्रेशन की पिक्चर्स भी शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में करीना के साथ उनके बेटे तैमूर और जेह रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। कोई पिचकारी लिए खेल रहा है तो कोई किसी को रंग लगा रहा है। करीना भी इन पिक्चर्स में होली खेलती नजर आ रही हैं।

3/10

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने गुलाल के साथ खेलकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। उन्होंने यलो सूट में फैंस के साथ एक पिक्चर शेयर की है। जिसमें वो गुलाल लगाए नजर आ रही हैं।

4/10

सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी होली पर एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। दोनों ने साथ में मिलकर होली पर खूब मस्ती की। सिद्धार्थ ने होली सेलिब्रेशन की खास पिक्चर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मिसेस के साथ पहली होली।'

5/10

आलिया भट्ट

कार्तिक आर्यन ने इस बार यूएस में होली सेलीब्रेट की। इसकी पिक्चर भी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है।

6/10

कृति सैनॉन

एक्ट्रेस कृति ने भी अपनी बहन और परिवार सहित सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

7/10

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने इस बार यूएस में होली सेलीब्रेट की। इसकी पिक्चर भी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है।

8/10

करिश्मा कपूर

करिश्मा ने सोलो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट कुर्ते में रंगों के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं।

9/10

कैटरीना कैफ़

क्यूट कपल कैट-विक ने भी परिवार सहित होली खेलते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।

10/10

फरहान अख्तर

फरहान के पिता जावेद ने अपने घर होली पार्टी का आयोजन किया। जिसमें फरहान अख्तर धूम मचाते नजर आए। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी पिक्चर्स भी शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को होली विश भी की।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.