script4 साल बाद हनी सिंह का कमबैक, लेकर आ रहे हैं देश का सबसे बड़ा म्यूजिक वीडियो | honey singh 4 years comeback single music video first look | Patrika News

4 साल बाद हनी सिंह का कमबैक, लेकर आ रहे हैं देश का सबसे बड़ा म्यूजिक वीडियो

locationमुंबईPublished: Oct 25, 2018 03:01:19 am

Submitted by:

Amit Singh

वीडियो में हनी रेड आउटफिट, लंबे बाल और गले में सोने की चेन पहने एकदम डिफरेंट लुक में दिखाई दे रहे हैं।

honey singh

honey singh

यो यो हनी सिंह लंबे समय बाद म्यूजिक की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह का ‘सिंगल’ म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक सामने आया है। वीडियो में वो रेड आउटफिट, लंबे बाल और गले में सोने की चेन पहने एकदम डिफरेंट लुक में दिखाई दे रहे हैं।

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘4 साल के लंबे गैप के बाद ये मेरा कमबैक ‘सिंगल’ है। देखें पहला लुक। भारत के सबसे बड़े म्यूजिक वीडियो को देखने के लिए तैयार हो जाएं।’ हनी सिंह ने आगे लिखा कि इस गाने की शूटिंग क्यूबा की राजधानी हवाना में की गई है, यह इंडिया का सबसे बड़ा म्यूजिक वीडियो है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो