scriptअदनान को नागरिकता त्यागने का सर्टिफिकेट देने से पाक ने किया मना | How will Adnan get his nationality certificate from Pakistan? | Patrika News

अदनान को नागरिकता त्यागने का सर्टिफिकेट देने से पाक ने किया मना

Published: Nov 12, 2015 01:24:00 pm

पाकिस्तानी अधिकारियों द्धारा उठाए गए इस कदम से सामी के भारतीय नागरिक बनने के प्रयासों पर संकट आ गया है।

adnan

adnan

मुंबई। पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी भारतीय नागरिक बनना चाहते है लेकिन पाकिस्तान ने उनकी इस इच्छा पर पानी फेर दिया है। दरअसल, पाकिस्तानी अधिकारियों ने राष्ट्रीय पहचान को लेकर उनके कथित ‘अनुचित व्यवहार’ के कारण उन्हें ‘नागरिकता त्यागने का प्रमाणपत्र’ जारी करने से इंकार कर दिया।

खबर है कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्धारा उठाए गए इस कदम से सामी के भारतीय नागरिक बनने के प्रयासों पर संकट आ गया है। सामी को इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी क्योंंकि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के लिए किसी अन्य देश की नागरिकता पाने हेतु यह बहुत जरूरी है।

दरअसल, पाकिस्तानी अफ्सरों के मुताबिक,उन्होंने सामी पर दस्तावेज फैंकने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अफसर ने बताया,’हम ऐसे शख्स को सर्टिफिकेट क्यों जारी करें जो अपने देश के दस्तावेज की इज्जत नहीं करता?’

इसी साल अगस्त में भारत सरकार ने सामी को मानवीय आधार पर भारत में रहने की मंजूरी दी थी। अब अगर सामी को पाकिस्तान से नागरिकता रद्द करने का सर्टिफिकेट नहीं मिला तो उन्हें भारतीय नागरिकता मिल पाना भी मुश्किल ही है।वैसे, पाकिस्तान से इस साल 2000 पाकिस्तानियों ने वहां की नागरिकता छोड़ दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो