scriptऋतिक रोशन और सुजैन खान ने धूमधाम से बनाया बेटे का जन्मदिन, देखें वीडियो | Hrithik Roshan Sussanne Khan celebrates son's birthday together | Patrika News

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने धूमधाम से बनाया बेटे का जन्मदिन, देखें वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2020 03:13:28 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

हाल ही में खबर आई थी कि सुजैन खान (Sussanne Khan) ने लॉकडाउन के दौरान ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ उनके ही घर पर रहने का फैसला लिया है।

hrehaan_birthday.jpg
नई दिल्ली: हाल ही में खबर आई थी कि सुजैन खान (Sussanne Khan) ने लॉकडाउन के दौरान ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ उनके ही घर पर रहने का फैसला लिया है। ताकि दोनों बच्चे माता-पिता के साथ रह सके। अब पूरी फैमिली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सब बड़े ही धूमधाम से बेटे रेहान का 14 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इतना ही नहीं टेक्नॉलजी के जरिए नाना, दादा और चाचा-चाची भी इस बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा रहे।
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के सारे फोन और लेपटॉप के जरिए सब वीडियो कॉल से जुड़े हुए हैं और इधर ऋतिक, सुजैन और दोनों बच्चे टेबल पर रखा केक काट रहे हैं। इसे कहते हैं टेक्नॉलजी का बढ़िया इस्तेमाल। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक ने बताया कि 28 मार्च को उनके बेटे रेहान का जन्मदिन था। साथ ही उन्होंने टेक्नॉलजी का धन्यवाद किया, जिसके जरिए वो पूरी फैमिली से जुड़ सके। साथ ऋतिक ने अच्छे दिनों की कामना की।
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले सुजैन ने लॉकडाउन के चलते ऋतिक और बच्चों के साथ रहने का फैसला किया है। हालांकि ये सिर्फ लॉकडाउन तक ही है। इसकी जानकारी खुद ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। जब उन्होंने अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान की फोटो शेयर कर ये बताया था कि सुजैन उनके घर पर शिफ्ट हो गई हैं, जब तक देश लॉकडाउन है। ये कदम सुजैन ने बच्चों के लिए उठाया है ताकि लॉकडाउन के दौरान बच्चे अपने माता-पिता के साथ रह सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो