उन्होंने बताया, 'वेब सीरीज ने अपनी एक अलग दुनिया बनानी शुरू कर दी है। इसकी शूटिंग नवंबर 2018 में शुरू हुई थी और अप्रैल 2019 तक इसकी सारी शूटिंग पूरी कर ली गई। ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में की गई है। दीपा जी के अलावा इसके दो और निर्देशक हैं, पवन कुमार और शंकर रमन। इसकी शूटिंग के दो महीने पहले मुझे काफी फिजिकल ट्रेनिंग करना पड़ा था।' 'गैंग ऑफ वासेपुर', 'एक थी डायन', 'बदलापुर', 'डेढ इश्कियां', 'हाईवे', 'जॉली एलएबी 2' जैसी डेढ़ दर्जन से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं हुमा का करियर कभी भी तेज गति से आगे नहीं बढ़ा, पर उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है. वैसे बड़े व्यवसायी परिवार की बेटी हुमा अपनी फिल्मों की बजाय तरह-तरह के गॉसिप की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं.