scriptIIFA 2018: जब श्रीदेवी का अवॅार्ड लेते वक्त स्टेज पर फूट-फूटकर रो पड़े बोनी कपूर, अनिल कपूर ने किया ये काम | iifa 2018: emotional moment boney kapoor crying remembering sridevi | Patrika News

IIFA 2018: जब श्रीदेवी का अवॅार्ड लेते वक्त स्टेज पर फूट-फूटकर रो पड़े बोनी कपूर, अनिल कपूर ने किया ये काम

Published: Jun 25, 2018 10:23:11 am

Submitted by:

Riya Jain

कल दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म ‘मॅाम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॅार्ड मिला। श्रीदेवी के निधन के बाद ये पहला आईफा अवॉर्ड है।

iifa 2018: emotional moment boney kapoor crying remembering sridevi

iifa 2018: emotional moment boney kapoor crying remembering sridevi

बॉलीवुड स्टार्स का सबसे बड़ा अवॅार्ड इवेंट आईफा 2018 हाल में बैंगकॉक में आयोजित हुआ। इस जश्न में बी-टाउन के सभी मशहूर स्टार्स शामिल हुए। शो के दौरान कई ऐसे मूमेंट्स आए जो बहुत खास थे। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब वहां बैठी सारी जनता इमोश्नल हो गईं। दरअसल कल दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म ‘मॅाम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॅार्ड मिला। श्रीदेवी के निधन के बाद ये पहला आईफा अवॉर्ड है।

iifa 2018: emotional moment <a  href=
Boney Kapoor crying remembering sridevi” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/25/sri1_3005624-m.jpg”>

ऐसे में उन्हें याद कर बोनी कपूर की आंखों से आंसू छलक आए। इस अवॅार्ड को देने के लिए अनिल कपूर वहां खड़े थे। जब बोनी स्टेज पर यह अवाॅर्ड लेने आए तो अनिल कपूर ने उनके पैर छुए। पूरा परिवार इस दौरान श्रीदेवी की याद में बेहद भावुक हो उठा। वहीं अर्जुन कपूर भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। हालांकि उन्होंने हमेशा की तरह पापा बोनी कपूर को संभालने की पूरी कोशिश की।

iifa 2018: emotional moment boney kapoor crying remembering sridevi

बता दें श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अनिल कपूर, बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों का पूरी तरह से ख्याल रखते हैं। अर्जुन अपने भाई का फर्ज बखूबी अदा कर रहे हैं।

iifa 2018: emotional moment boney kapoor crying remembering sridevi

गौरतलब है कि रविवार की यह शाम सभी के लिए यादगार साबित हुई। एक्टर अर्जुन कपूर और कृति सेनॉन की डांस परफॅार्मेंस ने तो स्टेज पर तहलका मचा दिया। दोनों स्टार्स ने ‘गुंडे’ के सुपरहिट गाने ‘तूने मारी एंट्रियां तो दिल में बजी घंटियां’ और ‘राब्ता’ फिल्म के हिट गाने ‘तू मेरा बॉयफ्रेंड मैं तेरी गर्लफ्रेंड’ पर जबरदस्त डांस किया।

इन सुपरहिट गानों पर डांस कर वहां मौजूद सारी जनता कुर्सियों से उठकर तालियां बजाने लगी। इतना ही नहीं सरप्राइंजिंग एलिमेंट तो वो था जब अर्जुन कपूर अपने बॉय गैंग वरुण धवन, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना के साथ स्टेज पर धमाल मचाने पहुंचे। इन स्टार्स ने अर्जुन कपूर की फिल्म ‘की एंड का’ के गाने ‘हाई हील्स’ पर जमकर डांस किया।

iifa 2018: emotional moment boney kapoor crying remembering sridevi

इन सुपरहिट गानों पर डांस कर वहां मौजूद सारी जनता कुर्सियों से उठकर तालियां बजाने लगी। इतना ही नहीं सरप्राइंजिंग एलिमेंट तो वो था जब अर्जुन कपूर अपने बॉय गैंग वरुण धवन, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना के साथ स्टेज पर धमाल मचाने पहुंचे। इन स्टार्स ने अर्जुन कपूर की फिल्म ‘की एंड का’ के गाने ‘हाई हील्स’ पर जमकर डांस किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो