scriptIIFA 2018: पिछली बार नेपोटिज्म तो इस बार नए टैलेंट को लेकर करण जौहर ने कह दी ये बड़ी बात… | iifa 2018 karan johar big statement on new talent | Patrika News

IIFA 2018: पिछली बार नेपोटिज्म तो इस बार नए टैलेंट को लेकर करण जौहर ने कह दी ये बड़ी बात…

Published: Jun 22, 2018 06:01:55 pm

Submitted by:

Amit Singh

आज IIFA की एक प्रेस कॉन्फे्रस हुई जिसमें फिल्म निर्माता जौहर ने इंडस्ट्री के नए टैलेंट को लेकर एक बड़ी बात कह दी है।

karan johar iifa 2018

karan johar iifa 2018

बॉलीवुड का सबसे चर्चित अवॉर्ड शो IIFA ने फिर से एक बार दस्तक दे दी है। यह IIFA का 19वां संस्करण है। इस बार समारोह बैंकॉक में सम्पन्न हो रहा है। आज IIFA की एक प्रेस कॉन्फे्रस हुई जिसमें फिल्म निर्माता जौहर ने इंडस्ट्री के नए टैलेंट को लेकर एक बड़ी बात कह दी है।

रणबीर ने फिर बोला सलमान पर हमला, कहा- ‘दोनों ऐसे एक्टर्स है जो…’!

 

https://twitter.com/hashtag/IIFA2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

उमंग लेकर आता है IIFA
प्रेस वार्ता के दौरान करण जौहर ने कहा कि ‘IIFA हमेशा नई उमंग लेकर आता है।’ करण जौहर ने आगे कहा – ‘IIFA में हमेशा हम लोगों का मकसद लोगों को किसी ने किसी चीज के प्रति जागरूक करना होता है। दिया आपको इस काम के लिए शुक्रिया।’ इसके साथ ही करण ने कहा कि ‘इस कैंपेन की टैगलाइन फिल्म इंडस्ट्री पर भी लागू होती है। अगर आप लोगों को मौका नहीं देंगे तो उनकी प्रतिभा एक दिन खत्म हो जाएगी।’

IIFA 2018 आखिरी समय में शाहिद-अर्जुन ने खींचे हाथ, वहीं रेखा करेंगी पहली बार परफॉर्म , जानिए 5 बड़ी बातें…

 

https://twitter.com/hashtag/IIFA2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पिछली बार नेपोटिज्म पर दिया था बयान
बता दें, पिछले साल IIFA Award के दौरान करण जौहर ने कंगना के नोपोटिज्म वाले बयान पर जवाब दिया था जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए थे। करण हमेशा से ही अपनी फिल्मों में नए लोगों को मौका देते हैं। वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट को भी करण ने ही लॉन्च किया हैं। करण अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को ‘धड़क’ फिल्म से लॉन्च कर रहे हैं।

RACE के बाद अब बॉबी यहां भी बिखेरेंगे अपने जलवे

 

पहली बार रेखा करेंगी परफॉर्म
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा IIFA 2018 का मुख्य आकर्षण हैं। वह पहली बार इस अवॉर्ड फंक्शन में वह परफॉर्म करने जा रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वह पूरे 20 साल बाद स्टेज पर बतौर परफॉर्मर वापसी करने वाली हैं।बता दें, इससे पहले रेखा ने 31 जनवरी, 1998 को आयोजित 43वें फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने ‘ये क्या शहर है दोस्तों’, ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘दिल चीज क्या है’ गानों पर ठुमके लगाए थे। इस बार वह किन गानों पर डांस करने वाली हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो