आइफा अवॉर्ड 2019 में रणवीर ने ग्रे कलर का कोट पैंट पहना हुआ था। इसके साथ हाई बूट, ऊंची चोटी और गॉगल्स कैरी किए हुए थे। साथ ही एक लाल रंग का कपड़ा भी कैरी किया हुआ था। सलमान भी स्टेज पर ही थे। तस्वीर में देख सकते हैं कि रणवीर की ड्रेस के लाल रंग के कपड़े से सलमान अपना चेहरा पोछ रहे हैं।
सिर्फ रणवीर ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी दीपिका भी आइफा में अजीबोगरीब कपड़े पहनकर पहुंची। उन्होंने पर्पल कलर का गाउन पहना था। उन्होंने सिर पर पल्लू ओढ़ा हुआ था। कुछ तस्वीरों में तो रणवीर, दीपिका की ड्रेस को पकड़े हुए नजर आए। बता दें कि इस अवॉर्ड समारोह में दीपिका और रणवीर सिंह दोनों को ही अवॉर्ड मिला। रणवीर को फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का और दीपिका को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।