scriptइंडिया म्यूजिक समिट-2019: वेब सीरीज में अश्लीलता पर प्रसून जोशी ने कही ये बात | India Music Summit-2019: Prasoon Joshi said this on web series | Patrika News

इंडिया म्यूजिक समिट-2019: वेब सीरीज में अश्लीलता पर प्रसून जोशी ने कही ये बात

locationमुंबईPublished: Oct 04, 2019 08:35:32 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

वेब सीरीज में अश्लीलता और सेंसरशिप के सवाल पर प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने कहा, ‘यह एक नया मुद्दा है और पूरे विश्व में इसे

Prasoon Joshi

Prasoon Joshi

एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट-2019 का आगाज शुक्रवार को जयपुर में हो गया है। अब से तीन दिन तक शहर संगीत की बातें करेगा। सुर, ताल और लय को विश्वप्रसिद्ध मेल शहर को संगीतमय बनाएगा। शुक्रवार दोपहर गीतकार प्रसून जोशी, बांसुरी वादक अजय प्रसन्ना, उस्ताद शुजात खान, सिंगर मोहम्मद अमान, रिधिका चौपड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित की। इसके बाद शुरू हुई संगीत की एक अलग दुनिया, जिसकी शुरुआत राजस्थानी लोक कलाकरों ने खड़ताल की मिठास और भपंग की हिलोर मारने वाली धुनों के साथ की।

वेब सीरीज के मुद्दे पर देशभर में चर्चा
वेब सीरीज में अश्लीलता और सेंसरशिप के सवाल पर प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने कहा, ‘यह एक नया मुद्दा है और पूरे विश्व में इसे देखा जा रहा है। यह एक नया प्लेटफॉर्म है और इस पर हमारे देश मेे भी चर्चा हो रही है। हमारे यहां जब सिनेमेटोग्राफी एक्ट बना था तो यह माध्यम नहीं था। कोई भी नया माध्यम आता है तो चर्चा होती है। पूरा देश इस रियलिटी को देख रहा है। कोई भी कला लोगों से कटकर नहीं हो सकती। जब लोग ही उसे नकार देंगे तो वह जीवित नहीं रहेगी। अंत में लोगों की बात तो सुननी ही पडेगी। इसका समाधान ऐसे ही मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो