scriptगर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने मीडिया से छिपते छिपाते ऐसे पहुंचे रणबीर, फिर भी कैमरे हो गए कैद | Inside Alia Bhatt Birthday Party With Ranbir Kapoor See Pics | Patrika News

गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने मीडिया से छिपते छिपाते ऐसे पहुंचे रणबीर, फिर भी कैमरे हो गए कैद

locationमुंबईPublished: Mar 15, 2019 01:46:05 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Inside Alia Bhatt Birthday Party With Ranbir Kapoor Karan Johar See Pics

Alia Bhatt

Alia Bhatt

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया ने गुरुवार की देर रात अपने घर पर परिवार और दोस्तों के एक साथ 3 केक काटकर बर्थडे मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर, मसाबा गुप्ता, आकांक्षा और अनुष्का रंजन, करण जौहर, बहन पूजा भट्ट और पापा महेश भट्ट भी नजर आए। इस मौके पर बीती रात ये सभी आलिया को बर्थडे विश करने पहुंचे।

Alia Bhatt

इस दौरान आलिया ने फ्लोरल प्रिटेंड ड्रेस पहन रखी थी। जब आलिया बर्थडे केक काट रही थीं, तो हर कोई बर्थडे सॉन्ग गा रहे थे।

रणबीर और आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Brahmastra’ के लिए चर्चा में रहते हैं। साथ ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी बातें होती रहती हैं। रणबीर कपूर को भी मालूम था कि वो कैमरे की नजर में हैं इसलिए वो इस मौके पर सचेत दिखे और उन्होंने अपना चेहरा कैमरे में कैद नहीं होने दिया।

Alia Bhatt

आलिया के काम की बात करें तो वह इस समय फिल्म ‘कलंक’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर हैं। यह फिल्म करण जौहर द्वारा निर्मित हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले, आलिया भट्ट ने राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ एसएस राजामौली की कार्य-प्रगति ‘आरआरआर’ में कास्टिंग की पुष्टि की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो