scriptNEW LOOK: सुल्तान में सलमान खान का यह रूप भी दिखाई देगा | It will also appear as Sultan Salman Khan | Patrika News

NEW LOOK: सुल्तान में सलमान खान का यह रूप भी दिखाई देगा

Published: Feb 09, 2016 01:02:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

सुल्तान का दाढ़ी-मूंछ वाला सलमान खान फिर नजर आया clean shaven में, देखिए तस्वीर

Salman khan

Salman khan

मुंबई। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सुल्तान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके लिए उन्होंने पिछले साल अपने बाल छोटे करवाए थे। एक तरह से वो शुरू-शुरू में गंजे नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने हल्की दाढ़ी और मूंछ भी बढ़ाई थी। इस लुक से उनके फैंस को लगा कि सलमान इस फिल्म में कोई रफ-टफ रोल निभा रहे हैं। हालांकि वो दाढ़ी और मूंछ में भी काफी चर्चित हुए। 

हाल ही सुल्तान में सलमान का एक नया लुक वायरल हुआ, जिसमें वो एकदम चॉकलेटी हीरो की तरह लग रहे हैं। गोयाकि उनके इस लुक को देखकर उन फैंस को खुशी जरूर होगी, जो उन्हें क्लीन सेव में देखना पसंद करते हैं। वैसे हम आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान ने अपने लुक के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए हैं, जो फिल्म की कहानी की मांग है। अब देखने वाली बात यह है कि सलमान अब और किस-किस अंदाज में नजर आते हैं। वैसे इन दिनों बॉलीवुड के एक्टर एक्पेरिमेंट करने में परहेज नहीं करते। रोल के लिए गंजे तक हो जाते हैं।
 
ट्विटर पर सलमान का न्यू लुक
वैलेंटाइन वीक में भारत के मोस्ट एलिजिबल बैचलर ने अपने क्लीन शेव लुक से सभी चाहने वालों को एक बार फिर चौंका दिया है। फिल्म सुलतान की प्रमोशन टीम ने ट्विटर पर सलमान की एक फोटो साझा की है, जिसमें वो क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया है, सलमान के इस लुक से इस साल वैलेंटाइन जल्दी आ जाएगा।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो