scriptसलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया ने गाया उनकी फिल्म का गाना, देखें | Iulia Vantur Just Sang ‘Teri Meri’ & It’s Beautiful! | Patrika News

सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया ने गाया उनकी फिल्म का गाना, देखें

Published: Dec 28, 2015 04:20:00 pm

सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर ने हाल ही में उनकी फिल्म बॉडीगार्ड का तेरी मेरी प्रेम कहानी सॉन्ग गाया है जिसका उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है

salman-lulia

salman-lulia

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की सो कॉल्ड गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर पर इन दिनों सलमान के इश्क का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। लूलिया इन दिनों सलमान की फिल्म के गाने भी गुनगुनाते नजर आ रही हैं। 

लूलिया इन दिनों सलमान की 2011 में आई फिल्म बॉडीगार्ड का गाना तेरी मेरी प्रेम कहानी गाती नजर आ रही हैं। जिसका उन्होंने वीडियो भी बनाया है। लूलिया ने इस गाने के रोमानी वर्जन को गाते हुए वीडियो बनाया है और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

गौरतलब है कि लूलिया और सलमान का नाम काफी समय से साथ जोड़ा जा रहा है और माना जा रहा है कि सलमान लूलिया से शादी करेंगे। सलमान के जन्मदिन पर यह भी अफवाह थी कि वह लूलिया से अपना रिश्ता सार्वजनिक करेंगे हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो