scriptसड़क पर कचरा गाड़ी खींचता दिखा यह अभिनेता, लोग रह गए हैरान | Patrika News
बॉलीवुड

सड़क पर कचरा गाड़ी खींचता दिखा यह अभिनेता, लोग रह गए हैरान

5 Photos
6 years ago
1/5

हिंदी फिल्म 'कल किसने देखा' और 'फालतू' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाला एक्टर जैकी भगनानी अचानक से चर्चा में आ गए हैं। वह फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं। उनकी हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिनमें वह डस्टबिन खींचते नजर आ रहे हैं।

2/5

जैकी को आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'वेलकम टू कराची' में देखा गया था। इसके बाद वह फिल्में प्रोड्यूस करने लगे। लेकिन वे एक्टिंग में अपना सिक्का नहीं जमा पाए। अब उनकी डस्टबिन खींचते हुए तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है कि ये इतने बड़े निर्माता के बेटे होने के बावजूद भी अचानक रोड पर कचरा गाड़ी क्यों खींचने लगे।

3/5

लेकिन फैंस को इन तस्वीरों से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, जैकी अाजकल एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह उसी फिल्म का एक सीन था। जिसमें जैकी डस्टबिन उठाते दिख रहे हैं।

4/5

बहरहाल, अभी फिल्म का नाम या कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ये तस्वीरें उस वक्त क्लिक की गईं जब जैकी भगनानी मुंबई के बांद्रा में शूटिंग कर रहे थे। जैकी भगनानी जल्द ही आगामी फिल्म 'मित्रों' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी।बहरहाल, अभी फिल्म का नाम या कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ये तस्वीरें उस वक्त क्लिक की गईं जब जैकी भगनानी मुंबई के बांद्रा में शूटिंग कर रहे थे। जैकी भगनानी जल्द ही आगामी फिल्म 'मित्रों' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी।

5/5

बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकी को चोट लग गई थी। दरअसल, उन्हें फिल्म के एक सीन में भागना था। तभी वह फिसलकर बुरी तरह गिर पड़े। इसके बाद उनके घुटने छिल गए। लेकिन दर्द के बावजूद भी जैकी ने सीन पूरा किया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.