scriptनीले बाल, फंकी चश्मा, जैकलीन फर्नांडीज का ये अतरंगी अंदाज देख हर कोई रह गया हक्का बक्का | Patrika News
बॉलीवुड

नीले बाल, फंकी चश्मा, जैकलीन फर्नांडीज का ये अतरंगी अंदाज देख हर कोई रह गया हक्का बक्का

8 Photos
1 year ago
1/8

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। ये अपने लुक्स से अक्सर फैंस पर बिजलियां गिराती नजर आती हैं। एक बार फिर अदाकारा ने अपने लेटेस्ट लुक से सभी को हैरान किया है।

2/8

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इनकी खूबसूरती देखते ही बनती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो हुस्न परी लग रही हैं।

3/8

इन तस्वीरों में जैकलीन का अंदाज एक दम जुदा लग रहा है। तस्वीरों में माथे पर रेड स्पार्कल से बनाया गया डिजाइन एक दम यूनिक लग रहा है। सिर्फ यहीं नहीं इस लुक में जैकलीन ने अपने बालों के साथ भी एक्सपैरिमेंट किया है। उन्होंने तस्वीरों में अपने बाल नीले रखे हैं।

4/8

इस अतरंगी लुक में जैकलन ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनके इस कातिलाना अंदाज ने सोशल मीडिया की सारी लाइमलाइट चुरा ली है। मेकअप के साथ साथ जैकलीन के कपड़े भी एक दम अलग दिखाई दे रहे हैं।

5/8

उन्होंने इन तस्वीरों में ब्लू क्रॉप टॉप और स्पार्कलिंग पैंट पहनी है। उन्होंने इस अउटफिट में जमकर अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने इस लुक के साथ फंकी ग्लासेज भी लगाए हैं।

6/8

लोगों को एक्ट्रेस का ये अतरंगी लुक खूब पसंद आ रहा है। इस तड़कते भड़कते अटायर में जैकलीन की अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

7/8

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक', 'जुड़वा', 'विक्रांत रोना' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

8/8

जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अदाकारा रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की सर्कस में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जैकलीन जल्द ही वन कल्याण की Hari Hara Veera Mallu में दिखाई देंगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.