script‘कॉफी विद करण’ में जाह्नवी का डेब्यू, अर्जुन संग आईं नजर | Patrika News
बॉलीवुड

‘कॉफी विद करण’ में जाह्नवी का डेब्यू, अर्जुन संग आईं नजर

5 Photos
6 years ago
1/5

टीवी का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का 6वां सीजन 21 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो में मेहमान के तौर पर जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन के साथ डेब्यू करेंगी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के सीक्रेट्स से पर्दा उठाएंगे। ऐसे में दोनों की कुछ बेहतरीन तस्वीरें चैट शो से सामने आई है।

2/5

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, #koffeewithkaran sibling episode! Was so lovely to chat with this hysterical brother sister duo!!! इस जोडी़ के अलावा बॉलीवुड की जोड़ियां इस शो में एक साथ नजर आ सकती हैं।

3/5

बता दें कि जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर, जाह्नवी-खुशी के करीब आ गए हैं। वे अंशुला की तरह ही उनका भी ख्याल रखते हैं।

4/5

वहीं अगर अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 'नमस्ते इंग्लैंड', 'संदीप और पिंकी फरार', 'पानीपत', 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' फिल्मों में नजर आएंगे।

5/5

वहीं जाह्नवी कपूर करण जौहर निर्देशित फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलाव अलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी शामिल होंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.