29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे पर जाह्नवी कपूर को मिला तोहफा, ‘देवरा’ का फर्स्ट लुक आया सामने

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 27वां बर्थडे मना रही हैं। जन्मदिन पर उन्हें एक खास तोहफा भी मिल गया है। उनकी अपकमिंग मूवी 'देवरा' में कैसा होगा उनका लुक ये आज रिवील कर दिया गया।

2 min read
Google source verification
Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 27वां बर्थडे मना रही हैं। जन्मदिन (Birthday) पर उन्हें एक खास तोहफा भी मिल गया है। उनके हाथ एक बहुत बड़े साउथ इंडियन स्टार की मूवी लगी है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बीते कुछ दिनों से खबर आ रही थी की जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को RC16 में कास्ट किया जा सकता है। आज उनके जन्मदिन पर ये खुशखबरी उन्हें मिल भी गई। जाह्नवी कपूर को 1300 करोड़ी फिल्म ‘RRR’ के एक्टर राम चरण (Ram Charan) के साथ मूवी मिल गई है।

यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड के साथ निकल गई श्रीदेवी की बेटियां, घूरते रहे लोग, 17 सेकंड का वीडियो वायरल

इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट आज हो गई। फिल्म मेकर्स ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा- 'RC16 में खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का स्वागत है। हैप्पी बर्थडे मेसमराइजिंग जाह्नवी कूपर।'

RC16 राम चरण और साउथ इंडियन डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना (Buchi Babu Sana) की पहली मूवी होगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म कबड्डी पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। ये जाह्नवी कपूर की दूसरी तेलगु मूवी होगी। फिलहाल इसका नाम फाइनल नहीं हुआ है, इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।

इसके अलावा जाह्नवी कपूर के पास जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की मूवी ‘देवरा’ भी है। इसे भी तेलगु में बनाया जा रहा है। फिल्ममेकर्स ने जाह्नवी कपूर को विश करते हुए उनका फर्स्ट लुक जारी किया है। जाह्नवी कपूर देवरा के फर्स्ट लुक (Janhvi Kapoor Devara New Look) में साड़ी पहने शर्माती दिखाई दे रही हैं। उनका ये लुक अब इंटरनेट पर वायरल है।