गीतकार जावेद अख्तर ने देश में कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया है। कुछ लोग उनको सपोर्ट करते दिखे तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
Javed Akhtar tweet
नई दिल्ली: गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक मसलों पर अपने विचार व्यक्त करते हैं। हालांकि कभी-कभार उन्हें अपने ट्वीट के कारण ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। अब जावेद अख्तर ने देश में कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी है।