scriptjawan box office collection friday day 16 shahrukh nayanthara jawan co | Jawan Box Office Collection: ‘जवान’ पर शुक्रवार फिर रहा भारी, 16वें दिन 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने में निकला दम | Patrika News

Jawan Box Office Collection: ‘जवान’ पर शुक्रवार फिर रहा भारी, 16वें दिन 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने में निकला दम

locationमुंबईPublished: Sep 22, 2023 08:54:49 pm

Submitted by:

Priyanka Dagar

Jawan Box Office Collection Day 16: शाहरुख खान की ‘जवान’ से उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर खिड़की तोड़ कमाई करेगी।

jawan box office collection friday day 16 shahrukh khan Nayanthara jawan collapsed
शाहरुख खान की फिल्म जवान शुक्रवरा 16वें दिन पठान का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई है
Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म डंकी की अभी से चर्चाएं तेज हो गई है। डंकी (Dunki) साल के आखिरी में रिलीज होगी। वहीं, इस समय किंग खान की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा हुआ है। फिल्म जवान हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है पर फिर भी अपने कलेक्शन की वजह से जवान की हालत बेहद खस्ता होती जा रही है। हर रोज फिल्म के कलेक्शन में जहां कमी आई है वही फिल्म हर रोज गदर 2 (Gadar 2) और बाहुबली (Baahubali) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी आसानी से तोड़ रही है। अब जवान का 16वें दिन का कलेक्शन भी समाने आ गया है। Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार फिल्म के 16वें दिन शुक्रवार यानी 22 सितंबर की कमाई के आंकडे़ सामने आ गए हैं जवान ने रिलीज के 15वें दिन भी काफी कम कलेक्शन किया था और 16वें दिन भी कलेक्शन लुढ़कता नजर आया है। तो आईये जानते हैं फिल्म ने 22 सिंतबर, 16वें दिन कितने का कलेक्शन किया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.