Jawan Box Office Collection: 'जवान' का रविवार को दबदबा रहा कायम, 11वें दिन झमाझम बरसे नोट
मुंबईPublished: Sep 18, 2023 07:59:45 am
Jawan Box Office Collection Day 11: फिल्म 'जवान' का वीकेंड काफी दमदार रहा है। फिल्म के कलेक्शन में जो गिरावट देखी गई थी शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है।


शाहरुख खान की फिल्म जवान ने वीकेंड पर कमाल का कलेक्शन किया है
Jawan Box Office Collection: एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। वहीं शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी (Dunki) की रिलीज डेट में अनाउंस कर दी है। जहां वीकडेज में जवान के कलेक्शन में कमी आ रही थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में वीकेंड खत्म होते होते यानी संडे को सबसे ज्यादा कमाई जवान ने कर ली है। जो कि किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। वर्ल्डवाइड (Worldwide Collection) में फिल्म का कलेक्शन देखने लायक है, जो 800 करोड़ पार हो गया है। 11 दिनों की बॉक्स ऑफिस कमाई क्या रही और इतने उतार चढ़ाव के बाद भारत में 500 करोड़ का कलेक्शन करने को तैयार है।