scriptJawan overtake Sunny Deol starrer Gadar 2 box Office Collection | 'जवान' ने तोड़ा 'गदर 2' का रिकॉर्ड, बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म | Patrika News

'जवान' ने तोड़ा 'गदर 2' का रिकॉर्ड, बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

locationमुंबईPublished: Sep 21, 2023 05:45:58 pm

Submitted by:

Rizwan Pundeer

Jawan Collection: 'गदर 2' की 42 दिन की गई कमाई शाहरुख खान की फिल्म ने 15 दिन में कर ली है।

Shahrukh Khan Sunny deol
शाहरुख खान और सनी देओल
Jawan Collection: शाहरुख खान के लीड रोल वाली फिल्म 'जवान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया है। 'जवान' ने अपने 15वें दिन, गुरुवार को 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 526 करोड़ हो गई है। दूसरी ओर सनी देओल और अमीषा पटेल के मुख्य रोल वाली 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने 42वें दिन, गुरुवार को 37 लाख कमाए हैं। जिसके बाद फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 521 करोड़ है। इस तरह से 'जवान' की कमाई अब 'गदर 2' से 5 करोड़ ज्यादा हो गई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.