8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan ने पत्नी जया को लेकर किया खुलासा, बताया- ‘कैसे पकड़ती हैं गलत नियत वाले लोगों को’

'कौन बनेगा करोड़पति' ( Kaun Banega Crorepati ) शो में अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने जया बच्चन ( Jaya Bachchan ) के बारें किया बड़ा खुलासा गलत नियत के लोगों को यूं पहचान लेती हैं तुंरत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 31 Dec 2020, 10:51 PM IST

Jaya Bachchan Catches People With Her Sixth Sense

Jaya Bachchan Catches People With Her Sixth Sense

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ( Kaun Banega Crorepati ) के बीते एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने अपनी धर्मपत्नी और एक्ट्रेस जय बच्चन को लेकर बड़ा ही रोचक के बा खुलासा किया है। उन्होंने जया बच्चन ( Jaya Bachchan ) की सिक्स्थसेंस यानी कि छठि इंद्री के बारें में बताया है। बिग बी ने बताया कि कैसे जया अपनी छठि इंद्री का इस्तेमाल कर बुरे नियत के लोगों को पहचान लेती हैं। दरअसल शो में आई कंटेस्टेंट भावना वाघेला ( Bhavna Waghela ) ने अपने पति को लेकर बताया था कि कैसे उनके पति के गलत कारोबारी फैसलों के चलते परिवार को बड़े आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा था। भावना ने कहा कि उनके पति ने एक ऐसे व्यक्ति के साथ कारोबार में उतरने का फैसला लिया, जो उनके पैसे ही लेकर भाग गया।

प्रतिभागी भावना वाघेला की बात सुनते ही अमिताभ बच्चन ने तुंरत उनके पति से उनकी बात मनाने की बात कही। इसके तुरंत बाद ही अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें गलत इरादे वाले लोगों की तुरंत पहचान हो जाती है। अमिताभ बच्चन ने अपने ही अंदाज में कहा कि जया बच्चन छठी इंद्री की मकसद से गलत लोगों की पहचान कर लेती हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा कि महिलाओं के पास छठी इंद्री होती है, जिससे वे गलत इरादे वाले लोगों की आसानी से पहचान कर लेती हैं। महिलाओं के पास छठी इंद्री होती है। जिससे वह लोगों के गलत इरादों को आसानी से भांप लेती हैं।

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर Neha Kakar पति रोहनप्रीत संग हुई स्पॉट, मास्क ना लगाने की वजह से फैंस ने किया जमकर ट्रोल

आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति में अक्सर लोग अपने जीवन से जुड़े किस्से बताते हुए नज़र आते हैं। वहीं कई बार शो में आए कंटेस्टेंट भी बिग बी से कई रोचक सवाल पूछते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही के एपिसोड में अमिताभ बच्चन से पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी किसी के लिए लव लेटर लिखा है? जिस पर मुस्कुराते हुए बिग बी ने कहा था कि वह खुल दिमाग के और खुले दिल के हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जया जी के लिए लेटर लिखा है? जिसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह आज भी जया जी के लिए लेटर लिखते रहते हैं।