scriptवेस्टर्न कपड़ों को लेकर जया ने कसा पोती और बेटी पर तंज,कही ऐसी बात सुनकर चौंक जाएंगे आप | jaya bachchan not in favour of western clothes shweta bachchan navya | Patrika News

वेस्टर्न कपड़ों को लेकर जया ने कसा पोती और बेटी पर तंज,कही ऐसी बात सुनकर चौंक जाएंगे आप

locationमुंबईPublished: Nov 21, 2022 09:40:38 am

Submitted by:

Riya Jain

एक्ट्रेस जया बच्चन ( jaya bachchan ) हमेशा से महिलाओं को लेकर बेबाक और एक्टिव सोच रखती हैं। पोती संग बातचीत में जया ने पोडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ के दौरान नव्या नवेली नंदा ( navya naveli nanda ) और बेटी श्वेता बच्चन ( shweta bachchan ) से सवाल किया।

jaya_bachchan-_shweta_bachchan-navya_naveli_nanda_1645361379309_1645361420533.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जया बच्चन ( jaya bachchan ) हमेशा से महिलाओं को लेकर बेबाक और एक्टिव सोच रखती हैं। इस बार जया ने महिलाओं की पश्चिमी संस्कृति को अपनाने की उनकी इच्छा पर अपनी राय जाहिर की। जया हाल ही पोडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या'( what the hell navya ) का हिस्सा बनी। पॉडकास्ट का विषय था ‘वन क्राउन, मेनी शूज’। उन्होंने सवाल किया है कि महिलाओं को वेस्टर्न कपड़े क्यों पहनने पड़ते हैं ? अपनी पोती संग बातचीत में जया ने पोडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ के दौरान नव्या नवेली नंदा ( navya naveli nanda ) और बेटी श्वेता बच्चन ( shweta bachchan ) से सवाल किया।

oip.jpg
जया ने जब अपनी पोती और बेटी से सवाल किया,’ऐसा क्यों है कि भारतीय महिलाएं अधिकतर पश्चिमी कपड़े पहनती हैं?’

श्वेता ने आगे कहा कि,’बहुत सारी महिलाएं आज सिर्फ घरेलू नहीं हैं। वे बाहर जा रही हैं, नौकरी कर रही हैं। साड़ी पहनने की तुलना में पैंट और टी-शर्ट पहनना ज्यादा आसान है।’ हालांकि जया अपनी बेटी की बात से सहमत नहीं हुईं। उन्होंने आगे बताया,’ मुझे लगता है कि हमने ये मान लिया है कि पश्चिमी पहनावा एक महिला को पुरुष-शक्ति देता है। मैं एक महिला को नारी शक्ति में देखना पसंद करूंगी। मैं यह नहीं कह रही हूं,’जाओ साड़ी पहनो, लेकिन पश्चिम में भी स्त्रियां अच्छे कपड़े पहनती थीं। यह सब काफी बाद में बदल गया जब उन्होंने पैंट पहनना शुरू किया।’

 

shweta-bachchan-nanda-jaya-bachchan-and-navya-naveli-nanda.jpg

बता दें कि ‘व्हाट द हेल नव्या’ पॉडकास्ट को नव्या नवेली नंदा होस्ट करती हैं। इस पॅाडकास्ट में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन होती हैं। इस दौरान तीनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करती हैं। हर शनिवार को इसका नया एपिसोड आता है। यह यूट्यूब चैनल पर दिखाया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो