scriptखूबसूरत अभिनेत्री जेनिफर ने आखिर क्यों कटवाए बाल?, बताई ये वजह | Jennifer Winget shows her transformation from bold to bald | Patrika News

खूबसूरत अभिनेत्री जेनिफर ने आखिर क्यों कटवाए बाल?, बताई ये वजह

Published: Jul 12, 2017 07:45:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

उनके फैन्‍स परेशान हो जाएंगे, तो उन्‍होंने…

मुबई। खूबसूरत टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इन दिनों सीरियल ‘बेहद’ में माया के किरदार में नजर आ रही हैं। अपने किरदार को यादगार बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। पर अब उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बिना बालों वाली फोटो शेयर की है। जिसे देख कर उनके फैंस चौंक गए हैं। हालांकि उनके बहुत से फैंस ने इस रूप को भी काफी पसंद किया है पर कुछ हैरान भी हैं। अगर आप उनके अच्छे वाले फैन हैं तो आप उनके इस रूप को देखकर निराश ना हो। क्योंकि जेनिफर ने सच में अपने बाल नहीं कटवाएं है बल्कि यह उनका अपने सीरियल ‘बेहद’ के लिए अपनाया गया नया लुक है।


दरअसल इस शो में जेनिफर जल्‍द ही इसी अदांज में दिखने वाली हैं। जैनिफर यह अच्‍छे से जानती थीं कि उनके इस लुक से उनके फैन्‍स परेशान हो जाएंगे, तो उन्‍होंने इसके कैप्‍शन में यह साफ कर दिया है कि यह अवतार उन्‍होंने अपने सीरियल के लिए लिया है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को ये भी दिखाया है कि किस तरह से उनके मेकअप आर्टिस्ट मेकअप के पीछे उनके बाल छिपाते नजर आ रहे हैं।


जइसके अलावा जेनिफर ने अपने फैन्‍स को यह भी खुशखबरी दे दी है कि वह जल्द ही इस शो में जिंदा नजर आने वाली हैं। ‘बेहद’ में इन दिनों जैनिफर यानी माया को मरा हुआ दिखाया जा रहा है और उसके खून का इल्‍जाम माया के पति अर्जुन पर लगा है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो