बॉलीवुड

जाह्नवी का ऐसा डांस पहले नहीं देखा होगा, फैंस हुए दीवाने, वीडियो हो रहा वायरल

फिलहाल जाह्नवी एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

मुंबईJun 17, 2019 / 06:32 pm

Mahendra Yadav

janhvi kapoor

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। फिलहाल जाह्नवी एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में एक्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में वह Belly डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिल रहा है।

 

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। उसमें उनका अलग ही अंदाज नजर आ रहा है, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वह Belly डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस तरह का वीडियो उन्होंने पहली बार शेयर किया है। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। जाह्नवी का यह डांस देख आप भी उनके फैन हो जाएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव लीउ रोल में नजर आएंगे।

 

इसमें जाह्नवी कपूर का डबल रोल ‘रूही’ और ‘अफ्जा’ दिखाया जाएगा। बता दें कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म का नाम पहले ‘रूहअफ्जा’ था। लेकिन जाह्नवी कपूर और मैडॉक फिल्म्स की पोस्ट से पता चलता है कि फिल्म का नाम बदल कर ‘रूही अफ्जा’ कर दिया गया है।

Home / Entertainment / Bollywood / जाह्नवी का ऐसा डांस पहले नहीं देखा होगा, फैंस हुए दीवाने, वीडियो हो रहा वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.