scriptजीवा धोनी ने रणवीर सिंह को कहा कॉपी कैट! तस्वीर हो रही है वायरल | jiva dhoni said that ranveer singh wear her sun glasses | Patrika News

जीवा धोनी ने रणवीर सिंह को कहा कॉपी कैट! तस्वीर हो रही है वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 09, 2019 04:10:16 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

रणवीर सिंह के ग्लासेस पर जीवा धोनी ने कहा ‘मेरे ग्लासेस क्यूं पहने हैं’
धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट की शेयर

ranveer-ziva.jpg

नई दिल्ली। महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वहीं जीवा धोनी एक ऐसी बच्ची हैं जिनमें फूल एनर्जी है और उनकी कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। हाल में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आपको साथ में रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे।

screenshot_from_2019-10-09_15-52-37.png

आप जो तस्वीर देख रहें दरअसल ये पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह ने अपने इस्टांग्राम से पोस्ट की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए धोनी पोस्ट पर कैप्शन लिखते हुए कहा- जीवा ने पूछा कि पापा इन्होंने “मेेरे ग्लासेस क्यूं पहने हैं” वो अपने ग्लासेस को चैक करने ऊपर गई। जाती हैं। और फिर कहती हैं कि मेरे ग्लासेस तो मेरे पास ही है। उन्होंने ये भी लिखा है कि वो सिर्फ साढ़े चार साल की ही हैं अगली बार जब वो रणवीर सिंह से मिलेंगी तो उन्हें बताएंगी कि उनके पास भी रणवीर सिंह जैसे ही ग्लासेस हैं। इसके बाद रणवीर सिंह ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा ‘फैशनिस्ट’ और उन्हें एक रेड कर्लर का दिल भी दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो