scriptJubin Nautiyal Injured Singer Rushed To Mumbai Hospital | फैंस के लिए बुरी खबर, Jubin Nautiyal अस्पताल में भर्ती | Patrika News

फैंस के लिए बुरी खबर, Jubin Nautiyal अस्पताल में भर्ती

locationनई दिल्लीPublished: Dec 02, 2022 01:29:32 pm

Submitted by:

Vandana Saini

Jubin Nautiyal Injured: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के फैंस के लिए बुरी खबर है। सिंगर अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए, जिसके बाद उनके सिर और हाथ में गहरी चोट आई है। साथ ही उनको मुंबई के एक अस्पताम में भर्ती करवाया गया है।

Jubin Nautiyal Injured
Jubin Nautiyal Injured

Jubin Nautiyal Injured: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस को कई बेहतरीन और रोमांटिक गाने देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, जुबिन नौटियाल अपने घर के सीढ़ियों से गिर गए हैं, जिसके बाद उनके काफी गंभीर चोटे आए हैं। इलाज के लिए सिंगर को मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबित सीढ़ियों से गिरने की वजह से उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में भी काफी चोट आई हैं। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी काफी चोट आई है। बाया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.