बॉलीवुड

रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी ‘Jug Jug Jeeyo’, पहले लगा चोरी का आरोप, अब कोर्ट ने भेजा नोटिस

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म के प्रोमोशन में जोरो शोरो से लगी हई है, लेकिन इस बीच फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। एक बार फिर इस फिल्म पर कहानी चोरी का मामला तूल पकड़ रहा है।

Jun 16, 2022 / 01:59 pm

Shweta Bajpai

jug jug jeeyo in trouble ranchi court sent notice to karan johar

दरअसल में फिल्म की कहानी को लेकर करण जौहर पर चोरी का आरोप लगाने वाले शख्स विशाल सिंह की शिकायत के बाद मेकर को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने पर पर भी इससे पहले चोरी का आरोप लग चुका है। अब एक बार फिर फिल्म विवादों में फंस गई है।
आपको याद होगा कुछ समय पहले रांची के रहने वाले विशाल सिंह ने करण जौहर पर उनकी कहानी को चुराने का आरोप लगाया था। अब फिल्म पर कॉपीराइट का आरोप लगने के बाद रांची के स्पेशल कोर्ट ने करण जौहर को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने करण जौहर को 18 जून से पहले हाजिर होने का आदेश दिया है।
स्पेशल कमर्शियल कोर्ट के जज एमसी झा की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थी विशाल सिंह की ओर से अधिवक्ता सौरभ अरुण ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर बीते 22 मई को जब रिलीज किया गया तो उनके मुवक्किल विशाल सिंह को पता चला कि यह तो उनकी कहानी चुराकर बनायी गयी है।
https://twitter.com/hashtag/JugJuggJeeyo?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
विशाल का कहना है कि पहले उन्होंने ये कहानी करण जौहर को भेजी थी जिसे उन्होंने ये कहते हुए वापस कर दिया था कि ये उनके उपयोग के लायक नहीं है। इसके बाद उन्होंने चोरी से बिना बताए इस पर फिल्म बनाई है।
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म जुग-जुग जियो 24 जून 2022 को रिलीज होने वाली है। अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण धवन के पेरेंट्स का रोल निभा रहे हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

Home / Entertainment / Bollywood / रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी ‘Jug Jug Jeeyo’, पहले लगा चोरी का आरोप, अब कोर्ट ने भेजा नोटिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.