इस अभिनेत्री के साथ रहे अफेयर के चर्चे:
कबीर बेदी का नाम वैसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा लेकिन परवीन बॉबी के साथ उनके अफेयर के चर्चे सबसे ज्यादा रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गई थी की एक बार तो वह कबीर बेदी के साथ विदेश चली गई थीं। उस समय कबीर विदेशी टीवी सीरियल में मुख्य किरदार निभा रहे थे।
लिपलॉक करते तस्वीरें हुई थी वायरल:
परवीन बॉबी बिना किसी को बताए अचानक कबीर बेदी के पास विदेश चली गई थीं। इससे फिल्म इंडस्ट्री भी उनसे काफी नाराज थी। हालांकि परवीन को किसी की भी परवाह नहीं थी। परवीन और कबीर की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी, जिसमें वो दोनों लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे थे।
भारत लौटने के बाद हो गया था ब्रेकअप:
भारत आने के बाद परवीन और कबीर के रिश्तों में दूरियां आ गई थी। विदेश से लौटने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। साल 1982 से कबीर एकेडमी आॅफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस के सम्मानित वोटिंग मेंमबर हैं। ये उन लोगों का समूह होता है जो आॅस्कर अवाॅर्ड विजेता का नाम चुनते हैं। कबीर स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड के भी वोटिंग मेंबर हैं।