फिल्म कबीर सिंह में जितना दर्शकों ने शाहिद कपूर के अवतार को पसंद किया उतना ही कियारा के रोल प्रीति सिक्का (Preeti Sikka) को भी लोगों ने सराहा था। कियारा की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था। कियारा की ये पहली फिल्म थी जिसने बॉक्सऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। कियारा ने इसकी खुशी जताते हुए अपने इंस्टाग्राम (Kaira Advani shared Instagram post) पर सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कियारा ने कैप्शन में लिखा- डियर कबीर सिंह, हैप्पी एनिवर्सिरी, लव प्रीति। कियारा का ये पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
कबीर सिंह साउथ फिल्म का रीमेक थी जिसे संदीप सिंह वांगा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी कबीर सिंह नाम के एक गुस्सैल डॉक्टर पर आधारित थी जो प्रीति के प्यार में खुद को बर्बाद कर लेता है। नशे का एडिक्ट बन जाता है। हालांकि सभी फिल्मों की तरह कबीर सिंह की भी हैप्पी एंडिंग हो जाती है। शाहिद कपूर के इस तरह के अवतार को फैंस ने खूब पसंद किया था।
बता दें कि कियारा आडवाणी ने कबीर सिंह के बाद कई बॉलीवुड फिल्में साइन की। अब उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है। कियारा की आखिरी फिल्म गुड न्यूज थी जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। इस फिल्म ने भी बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई थी। इसके अलावा कियारा के पास लक्ष्मी बॉम्ब, इंदू की जवानी, भूल भूलैया 2 और शेरशाह जैसी फिल्मे भी हैं।