कादर खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। वह व्हील चेयर पर बैठे हैं। उन्होंने सफेद कुर्ता पयजामा पहना हुआ है साथ ही काले रंग का चश्मा भी लगाया हुआ है। वहीं इसी वीडियो में कॅमेडी एक्टर रजाक खान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में रजाक पहले कादर खान का हाथ थामते हैं। फिर उनके बगल में बैठ जाते हैं। बता दें कि रजाक खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से 1 जून, 2016 को मुंबई में हुआ था।
रजाक खान ने कई फिल्मों में कॉमेडी की है। फैंस उनकी कॉमेडी को काफी पसंद करते हैं। उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘तुमको ना भूल पायेंगे’, ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘चोर मचाये शोर’, ‘हां मैंने भी प्यार किया’, ‘कितने दूर कितने पास’, ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘हमारा दिल आपके पास’, ‘हैलो ब्रदर’ शामिल हैं।