scriptसिंघम एक्ट्रेस Kajal Aggarwal अक्टूबर महीने में करने जा रही हैं शादी, जानिए कौन है दुल्हा? | kajal aggarwal marriage in 30 october announce business Gautam Kitchlu | Patrika News

सिंघम एक्ट्रेस Kajal Aggarwal अक्टूबर महीने में करने जा रही हैं शादी, जानिए कौन है दुल्हा?

Published: Oct 06, 2020 04:54:34 pm

Submitted by:

Neha Gupta

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इसी महीने शादी करने जा रही हैं। काजल के लिए लड़के की तलाश उनके घरवालों ने की है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी जानकारी खुद साझा की है।

ae0faf38-f394-Kajal Aggarwal Marriage in October Month-8ce5-41c392f02b8a.jpg

Kajal Aggarwal Marriage in October Month

नई दिल्ली | साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) के फैंस के एक अच्छी खबर है। अभिनेत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उनकी ये शादी अरेंज मैरिज (Kajal Aggarwal Marriage) होगी। काजल के घरवाले लंबे समय से लड़के की तलाश कर रहे थे जो अब खत्म हो चुकी है। काजल इसी महीने अक्टूबर में शादी करेंगी। एक्ट्रेस के परिवार ने एक बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) को काजल के लिए पसंद किया है। कोरोना काल में काजल की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से होगी। सरकार के सभी नियमों का शादी में पालन किया जाएगा। काजल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

काजल अग्रवाल साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। अब वो जल्द ही बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं। काजल ने अपने इंस्टग्राम (Kajal Aggarwal Instagram) पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने 30 अक्टूबर को अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है। साथ ही उन्होंने अपनी नई जर्नी शुरू होने का भी जिक्र किया है। वहीं काजल ने अपने इस पोस्ट में फैंस (Kajal Aggarwal fans) को थैंक्स भी किया है। काजल की शादी की खबर सामने आते ही सेलेब्स उन्हें बधाईयां देने लगे। काजल ने लिखा है- मैं बहुत खुशी के साथ इसे साझा कर रही हूं कि 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में गौतम किचलू से शादी करने जा रही हूं। ये एक प्राइवेट सेनेमनी होगी जिसमें सिर्फ पारिवारिक लोग ही शामिल होंगे। महामारी के कारण हम सभी लोगों के लिए मुश्किल भरा समय है लेकिन जल्द ही अपनी जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। मैं आप सभी लोगों को इंटरटेन करती रहूंगी।

View this post on Instagram

♾🙏🏻

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

काजल अग्रवाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म क्यों हो गया ना से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और तमिल इंडस्ट्री की तरफ रुख किया और कई हिट फिल्में दीं। हालांकि साल 2011 में काजल ने अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम (Singham) से वापसी की। इस फिल्म में लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। इसके अलावा वो स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वो मुंबई सागा में भी नजर आएंगी। काजल अब बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। काजल को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो