scriptअंगूठी में टोटका करती हैं काजोल, कभी बच्चों के साथ छोड़ना चाहती थीं अजय का घर, बर्थडे पर जानें और कई दिलचस्प फैक्ट्स | kajol birthday special unknown facts about life and career | Patrika News

अंगूठी में टोटका करती हैं काजोल, कभी बच्चों के साथ छोड़ना चाहती थीं अजय का घर, बर्थडे पर जानें और कई दिलचस्प फैक्ट्स

locationमुंबईPublished: Aug 05, 2019 02:43:25 pm

अंगूठी में जबरदस्त टोटका करती हैं काजोल, 8 साल की उम्र में बनना चाहती थीं मां, बर्थडे पर जानें अनसुने तथ्य….

kajol

kajol

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ( Kajol ) 45 साल की हो चुकी हैं। उनका ( kajol birthday ) जन्म 5 अगस्त, 1974 को हुआ था। काजोल की छोटी बहन तनीषा भी एक्ट्रेस हैं और नूतन उनकी मौसी थीं। काजोल ने साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त काजोल स्कूल में पढ़ती थीं। आइए जानते हैं काजोल के बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स…

नेगेटिव किरदार से लूटी खूब वाहवाही
काजोल ( kajol )की फिल्म ‘गुप्त’ साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल ने नेगेटिव किरदार निभाया था। काजोल कई बार इंटरव्यूज में इस रोल को अपनी फिल्मी कॅरियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। काजोल ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल फिल्म में डांस गुरु प्रभुदेवा के साथ भी काम किया है।

kajol

डायमंड की अंगूठी को लक्की मानती हैं काजोल
काजोल ( kajol )हमेशा अपने हाथ में डायमंड की एक अंगूठी पहनती है। खास बात यह है कि अंगूठी में ‘ऊं’ बना है। वह इस अंगूठी को खुद के लिए लक्की मानती हैं। काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से साल 1999 में शादी की। काजोल और अजय देवगन ( Ajay Devgn ) की जोड़ी बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक हैं। काजोल बेटी न्यासा और बेटे युग की मां हैं।

kajol

कभी बच्चों के साथ घर छोड़ना चाहती थीं काजोल
वैसे काजोल के पति अजय देगवन का रवीना टंडन, करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस के साथ सीरियस अफेयर रह चुका हैं, लेकिन बात 2010 की है जब अजय देगवन और कंगना रनौत के अफेयर की अफवाहें उड़ी थी। दरअसल, 2010 में आई फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के सेट पर अजय की मुलाकात कंगना रनौत से हुई। फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रोमांस किया था। इसी बीच दोनों एक-दूसरे के करीब आए उनके अफेयर की चर्चा होने लगी। जबकि अजय पहले से ही शादीशुदा थे। इस फिल्म के बाद अजय देगवन डायरेक्टर्स से कंगना को काम देने की डिमांड करने लगे थे। लेकिन अजय और कंगना की क्लोजनेस से काजोल बहुत हर्ट हुईं। उस समय काजोल अपने बच्चों के साथ अजय का घर छोड़ना चाहती थीं। इसके बाद अजय ने कंगना से दूरियां बनाई।

kajol

करण का लक्की चार्म हैं काजोल
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेेकर करण जौहर और काजोल काफी अच्छे दोस्त हैं। करण, काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं। अगर फिल्म में काजोल का अहम रोल नहीं तो करण की हर फिल्म में काजोल का कैमियो जरूर होता है।

8 साल की उम्र में बनना चाहती थीं
काजोल और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर, 2015 में रिलीज हुई थी। इस दौरान एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि उनकी बेटी चाहती थीं कि मैं रोहित शेट्टी की फिल्म करूं। उनकी ये विश भी ‘दिलवाले’ के बाद पूरी हो गई है। इस दौरान काजोल ने बताया कि मैं सभी भूमिकाओं को बखूबी निभा सकी चाहे फिर वह बेटी, बहन, पत्नी, बहु या मां की हो, लेकिन निजी तौर पर मैं मां की भूमिका में शायद सबसे ज्यादा संतुष्ट और सफल हूं। मैं 8 साल की उम्र से ही मां बनना चाहती थी। मां ने कहा कि 12 साल की हो जा, फिर जब 12 साल की हुई तो मां ने कहा कि थोड़ा और रुक जा (हंसते हुए)फिर जब 18 की हुई तो मैंने ही कह दिया कि शादी तक मैं ही रुक जाती हूं। मां के तौर पर मैं हिटलर और मदर का सही कॉमिबेनेशन हूं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो