बॉलीवुड

‘कलंक’ रिव्यू: सेलेब्स पर चढ़ा कलंक का जादू, जानें क्या कहा सितारों ने

ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि ये फिल्म पहले दिन 20 से 22 करोड़ का कारोबार आसानी से कर लेगी।

मुंबईApr 17, 2019 / 11:53 am

Preeti Khushwaha

kalank

करण जौहर की बिग बजट और मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के गानों ने पहले ही दर्शकों में काफी क्रेज पैदा कर दिया था। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब रिलीज के बाद दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं की अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित ये फिल्म सेलेब्स को ये फिल्म कैसी लगी?

यहां देखें सेलेब्स के ट्वीट्स…

https://twitter.com/hashtag/Kalank?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/kalank?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/kalank?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/karanjohar?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Kalank?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Kalank?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/kalank?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Kalank?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/kalank?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि ‘कलंक’ की कहानी 40वें दशक के इर्द गिर्द बुनी गई है। इसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन की प्रेम कहानी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मूवी में वरुण ने ‘जफर’ और आलिया ने ‘रुप’ का किरदार अदा किया है, जिसके एक फैसले से कई जिंदगियां दो राहें पर आकर खड़ी हो जाती है।

kalank

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में आलिया और वरुण के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू अहम रोल में हैं। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि ये फिल्म पहले दिन 20 से 22 करोड़ का कारोबार आसानी से कर लेगी।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘कलंक’ रिव्यू: सेलेब्स पर चढ़ा कलंक का जादू, जानें क्या कहा सितारों ने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.