ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया आमंत्रित
दरअसल शाहरुख खान को 2018 के हॉकी वर्ल्ड कप की ओपन सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए पहुंचना है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खुद शाहरुख को 27 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 2018 के पुरूष हॉकी के उद्दघाटन समारोह में आमंत्रित किया है।
फूका गया शाहरुख का पुतला
विरोध कर रहे संगठन के मुखिया हेमंत रथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘शाहरुख खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अशोका’ में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था इसके लिए उन्होंने माफी भी नहीं मांगी।’ अब एक बार फिर से यह मुद्दा गरमा गया है। 11 नवंबर को कलिंग सेना ने एक रैली भी निकाली थी जिसमें किंग खान के पुतले को जलाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार संगठन के मुखिया ने ‘जीरो’ एक्टर से ओडिशा की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने की डिमांड की है। साथ ही 11 नवंबर को संगठन ने एक रैली कर एक्टर का पुतला भी फूका था।
मामला
गौरतलब है कि साल 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘अशोका’ का ओडिशा में उस वक्त भारी विरोध हुआ था। सिर्फ एक हफ्ते बाद ही फिल्म को सिनेमाहॉल से हटा दिया गया था। दरअसल फिल्म में राजा अशोक और कलिंग साम्राज्य के इतिहास को दिखाया गया है। साथ ही यह भी आरोप लगा था कि मूवी में कलिंग वार को गलत तरीके फिल्माया गया है। जिसके कारण राज्य की संस्कृति का अपमान हुआ।