कंगना को कोर्ट से झटका, जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज कराया गया एक्सटॉर्शन का केस खारिज
मुंबईPublished: Jul 26, 2023 12:39:10 pm
Kangana Ranaut Javed Akhtar case: कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच ये मामला कोर्ट में चल रहा है।


एक्ट्रेस कंगना रनौत और गीतकार-शायर जावेद अख्तर
Kangana Ranaut Javed Akhtar case: मुंबई कोर्ट ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ कंगना रनौत की ओर से दायर जबरन वसूली के केस को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने जावेद अख्तर पर लगाए गए जबरन वसूली समेत 4 आरोपों को खारिज किया है। मंगलवार को कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जावेद अख्तर के खिलाफ जबरन वसूली का कोई मामला नहीं बनता है। अदालत ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति से लिखित माफी मांगने के लिए नहीं कहा जा आता। किसी की सहूलियत के हिसाब से किसी कानूनी अधिकार न तो बनाया जा सकता है, न ही उसका विस्तार किया जा सकता है।