आपको बता दें कि सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने कंगना रनौत के प्रिंट वाली फैंसी क्रेप साड़ियां लॉन्च की है। जिसके पल्लू में कंगना रनौत का मणिकर्णिका लुक देखने को मिल रहा है। पल्लू में कंगना रनौत की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘आई सपोर्ट कंगना रनौत’, झांसी की रानी। आलिया सपोर्ट पावर ऑफ वूमेन, मणिकर्णिका, वी सैल्यूट टू कंगना।’
अभिनेत्री कंगना रनौत अपने मुंबई स्थित दफ्तर में हुई तोड़फोड़ के बाद अब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगी। आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह की मौत के बाद एक्टर को न्याय दिलाने की जंग में वह सबसे आगे नजर आई। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के प्रति भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिसके बाद से ही यह विवाद गहराता ही जा रहा है।